श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 19 जुलाई 2023
भाजपा राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे “नहीं सहेगा राजस्थान “अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के मोमासर मंडल मे राजस्थान की गहलोत सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया।काली पट्टी बाँध कर महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, किसानों की कर्ज माफी, पेपर लीक सहित कई मुद्दो पर नारे लगाकर मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठा राम भामू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, अशोक सांखोलिया, भवरलाल गोदारा, रणजीत भामू, हरिराम सारण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल आज करेगे विरोध प्रकट
श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल द्वारा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश में फैली अराजकता, भ्रष्टाचार, लूट, महिला शोषण की घटना में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले,बाल अपराध, बेरोजगारी, किसान से छल, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा । मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने बताया कि आज शाम 5 बजे गांधी पार्क,मैन बाजार मे प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर