श्रीडूंगरगढ़ लाइव 19 जुलाई 2023। बीकानेर के खाजूवाला में दलित नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद अब तांत्रिक पर एक नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि लड़की के शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर बंद कमरे में उसके साथ कई बार रेप किया गया। अब लड़की की मां को बताया तो एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
लड़की के पिता ने सार्दुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। पिता की कमर में दर्द रहता था, जिसके इलाज के लिए वो महेंद्र नाथ से मिला था। उसे डोरा ताबीज किया। धीरे धीरे उसका ढाणी पर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान बेटी के शरीर में भूतनी होने की बात कहते हुए उसके भी डोरा ताबीज किया।
जब भी डोरा ताबीज करता था तो गेट बंद कर लेता और परिजनों का कहता कि अगर किसी ने गेट के हाथ लगाया तो वो अंधा हो जाएगा। एक साल की अवधि में कई बार बेटी को इसी तरह कमरे में ले गया। जहां नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। ऐसा दो-तीन बार हुआ। पीड़िता के पिता की एफआईआर पर खाजूवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अब गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है।
ऐसे पता चला
दरअसल, महेंद्र नाथ इस पीड़िता के पड़ौस में भी एक लड़की से दुष्कर्म कर चुका है। इस पर पड़ौसी ने मामला दर्ज कराया। पता चलने पर नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बेटी से भी पूछा कि उसके साथ कुछ किया था क्या? इस पर लड़की ने सब कुछ बता दिया।
सोर्स-न्यूज़










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
आज अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त और राहुकाल