Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

बिशनाराम सिहाग के कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर कांग्रेसी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 17 जुलाई 2023। बीकानेर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग के जयपुर से जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बीकानेर आने पर श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

कांग्रेस नेता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मूलाराम भादू ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेंद्र मूँड का स्वागत किया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के घर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, बीसूका सदस्य विमल भाटी, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम सिद्ध, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मंडा, प्रकाश चौधरी के साथ अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग का स्वागत किया।

यूथ कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिराम बाना ने अपने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेंद्र मूँड का शॉल, साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर अभिनन्दन किया गया।

बिशनाराम जी सिहाग का बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पधारने पर मुस्लिम समुदाय ने पवन होटल के आगे साफा और मालाओं से शानदार इस्तकबाल किया। सिहाग के साथ पधारे डॉ राजेंद्र मूंड और हरिराम बाना का स्वागत भी अल्पसंख्यक समुदाय ने गर्म जोशी के साथ किया इस दौरान महमूद अली, मंसूर अली, असगर अली, मोहम्मद आमीन साबिर, गोल्डन तंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!