श्रीडूंगरगढ़ लाइव 09 जुलाई 2023। कल बीकानेर के नोरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए बीकानेर जिला ही नहीं, पूरे संभाग से आये थे आमजन…
200 के लगभग बसों एवं 1000 के लगभग छोटी गाड़ियों के साथ नोरंगदेसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे थे बीस हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता…
श्रीडूंगरगढ़ से ये रहे सूत्रधार
बीकानेर देहात भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने बताया की भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से नोरंगदेसर में होने वाली विशाल जनसभा में विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से 200 से अधिक बसें एवं 1000 से अधिक छोटी गाड़ियों के साथ 20 हजार के लगभग कार्यकर्ता रवाना हुए।
पूर्व देहात जिलाध्यक्ष और पूर्व उपप्रधान रामगोपाल सुथार ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार तैयारी में लगे रहे। विधानसभा प्रभारी दिनेश दाभाई, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर अध्यक्ष महावीर प्रजापत, बापेऊ अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ देहात अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, शिव स्वामी, नारायण मोट, जगदीश गुर्जर, सुरेन्द्र चुरा, सांवरमल सारस्वत कार्यालय से तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगे थे।
भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ ने बताया कि ग्राम स्तर तक जवाबदारियां सौंपी गई। हर कार्यकर्ता के घर तक संपर्क किया गया तथा सभी अपने सामूहिक संसाधनों से आयोजन स्थल तक रवाना हुए।
भाजपा युवा नेता शिव प्रसाद तावणियाँ ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों एवं वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओ को जवाबदारियां तय की गई और अपने अपने वार्ड से सभी की सूची बनाई गई।
पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने जानकारी दी कि गांवो से सभी जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों और पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता पिछले 5-6 दिनों से तैयारी में जुटे हुए थे। सभी को जुनून था कि हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नजदीक से देखना और सुनना है।
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा की महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने श्रीडूंगरगढ़ से मातृशक्ति भी गयी थी। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, पार्षद सुजाता बरडिया और महिला मोर्चा की सभी सदस्याओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

पार्षद भरत सुथार और पंडित गोपाल शास्त्री व्यास ने बताया कि लोगो मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने का इतना जुनून था कि लोगो ने धूप-उमस और बारिश की भी परवाह नही की। लोग भीगते हुए भी अपने लोकप्रिय नेता को देखने-सुनने के लिए खड़े रहे।

इनके अलावा श्रीडूंगरगढ़ से तोलाराम जाखड़, रामेश्वर पारीक, किसनाराम गोदारा, जगदीश गुर्जर, आईदान पारीक, परमेश्वर स्वामी, श्यामसुंदर पुरोहित सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने इस महाआयोजन में हिस्सा लिया।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश