श्रीडूंगरगढ़ लाइव 11 जून 2023।श्रीडूंगरगढ़ लाइव हर पाठक को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसमे पाठक अपने शब्दों में अपनी बात और अपनी खबर दे सकते है।अपने लेखकीय उद्गार प्रकट कर सकते है।
इसी कड़ी में आज श्रीडूंगरगढ़ के तुलसी मेडिकल एन्ड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन. पी. मारू ने हम सभी पाठकों के साथ अपनी स्वयं रचित काव्यात्मक रचना साझा की है।डॉ. साब पेशे से चिकित्सक है लेकिन साहित्यिक अभिरुचि के कारण लेखन में भी रुचि रखते है।
ये ज़मी ऐसी ना होती
ये आसमां ऐसा ना होता
हिन्दू मुसलमां ना होकर
आदमी अगर आदमी ही होता
जन्नत ओर कहीं ना होती
स्वर्ग यहीं पे नसीब होता
मन्दिर मस्जिद में ना होकर
लोगो के दिलों में भगवान होता
ये गंगा ना मैली होती
सागर भी अपनी हदों में रहता
आदमी अगर इस जहां में
इतना भूखा ना जन्मा होता
ना नफ़रतों की आग सुलगती
ना आदमी इतना बेसुध होता
छोड़ कर दुसरो के घरों में झांकना
एक बार वो अगर अपने दिल में झांक लेता
तू ऐसा ना होता
मैं ऐसा ना होता
इंसा अगर इस तरह
ना पन्थों में बंटा होता
हर तरफ सकूं ही सकूं होता
हर कोई चैन की नींद सोता
अपनो ने ना रखा होता पत्थर
तो हर कोई अपनी मंजिल पर होता
डॉ मारू मस्ताना










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर