Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

अपनो से अपनी बात… सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 03 जून 2023। श्री श्याम सोनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व रखते हैं, आप न केवल एक सफल बिजनेसमैन हैं, बल्कि आर्ट ऑफ लिविंग के एक कुशल शिक्षक, योग प्रशिक्षक और मर्म चिकित्सा प्रशिक्षक भी हैं। आज से श्रीडूंगरगढ़ लाइव पर प्रतिदिन पाठकों से रूबरू हुआ करेंगे।

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग

चार आदमी बाते करेंगे…

ऐसे वाक्य अक्सर हमारे जीवन मे आते ही रहते है।
हम अपना जीवन स्वंय और अपनो के लिये नहीं उन चंद लोगो के लिये जीने लगते है, जिनको शायद हम ढंग से जानते भी नहीं है। यह भी सच्चाई है कि उन्हें भी इस बात की कोई खास परवाह नहीं होती, वो अनायास ही कहते है और भूल भी जाते है पर हम अक्सर दूसरो से प्रभावित होते ही रहते है। आज का संवाद इस बात पर कि कैसे हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेना बंद करें..?

जानते है 7 आसान सुत्रो से…

1. यह जान लें कि दूसरों की अशिष्टता आपके बारे में नहीं है। जब कोई कठोर होता है तो यह उनके अपने मुद्दों के ही प्रतिबिंब होने की संभावना है।

2. अपने आप से पूछें कि टिप्पणी या व्यवहार का क्या कुछ ओर अर्थ हो सकता है। उदाहरण के लिए यदि कोई मुस्कुराता नहीं है या नमस्ते नहीं कहता है तो वह शर्मीला हो सकता है।
3. टिप्पणियों या आलोचनाओं को रचनात्मक तरीके से लें। अपने आप से पूछें कि क्या इसमें कोई सच्चाई है और हम इससे क्या सीख सकते हैं।
4. एक अलग नजरिये से भी देखे। और अपने आप से पूछें कि एक निष्पक्ष बाहरी व्यक्ति स्थिति को कैसे देखेगा।
5. यह जान लें कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते।
6. जान लें कि आप केवल अपनी गलतियों या आलोचना से (Define) नहीं जाने जाते हैं।
7. महसूस करें कि आपका स्वंय का मोल आप पर निर्भर करता है। यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि दूसरे आपके बारे में क्या कहते हैं।
आपके विचारो का इंतजार रहेगा। उपयोगी लगे तो कमेंट करे और साझा करे।

error: Content is protected !!