श्रीडूंगरगढ़ लाइव 29 मई 2023।अपने सामाजिक सरोकार के कार्यो, गौसेवा में हर पल तत्पर और समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओ ने महेश नवमी के उपलक्ष्य में आज फिर अपनी परोपकार और सामाजिक सहभागिता निभाई। माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्या प्रेम सोमाणी ने बताया कि आज महेश नवमी के पावन पर्व पर माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओं ने श्रीडूंगरगढ़ के मंदबुद्धि अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में बर्तन और राशन पहुंचाया और साथ ही उनसे ये वादा किया कि जब भी जरूरत पड़ेगी तब को उनके सहायतार्थ तैयार रहेंगे। आज महेश नवमी के दिन मंडल की सदस्याओं अनु डागा, सरोज बिहाणी, लीला सोमाणी, संजू तापड़िया, गायत्री जाजू, मनीषा राठी, मोनिका बिहाणी ने सेवाकार्य में अपनी सहभागिता निभाई।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।