Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ कांग्रेस ही विपक्ष की भूमिका में…बन रहे है नये समीकरण

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…24 मई 2023।पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा का समापन सोमवार को जयपुर में आमसभा से हुआ। कार्यक्रम के मंच पर  और पंडाल में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। कार्यक्रम कांग्रेस के नेता का था और भीड़ भी कांग्रेस की, लेकिन तेवर एकदम विपक्ष सरीखे। ऐसा लगा कि राज्य में विपक्ष की भूमिका अब कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के एक धड़े ने संभाल ली है।भाजपा की जगह कांग्रेस ही कांग्रेस सरकार में विपक्ष का कार्य कर रही हो।

सचिन पायलट की इस जनसंघर्ष यात्रा के समापन का बैनर भी अपने आप में बहुत कुछ ऐसा ही बोल रहा था। कार्यक्रम में सर्वाधिक चर्चा बैनर पर कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ की बजाय हाथ में मशाल थामे चित्र की है। यह चित्र पायलट के नई दिशा पकडऩे की तरफ इशारा करता नजर आया। फिलहाल राज्य में किसी भी दल को यह चिह्न आवंटित नहीं है लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना का यह चुनाव चिह्न है। इसलिए राज्य में यह किसी को आवंटित नहीं हो सकता।
इस जनसंघर्ष सभा का बेनर भी कई मायनों में अलग ही दास्तान बयान कर रहा था। बैनर पर एक तरफ भारतबक महापुरुषों महात्मा गांधी, भीमराव अम्बेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगाई गई। साथ ही दूसरी तरफ जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी को जगह दी गई है। बैनर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अन्य किसी भी कांग्रेसी नेता को जगह नहीं दी गई।
असंतुष्ट धड़े में परिवर्तन
शुरुआत में कांग्रेस के जो 19 विधायक मानेसर गए थे, उनमें से 12 ही मंच पर नजर आए। जो सभा में शामिल नहीं हुए, उनमें से 4 फिलहाल मंत्री और एक विधायक हैं। दो विधायकों का पहले ही निधन हो चुका है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस धड़े में अब 4 नए विधायक जुड़े गए हैं। यह वे विधायक हैं जो अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ थे। सचिन पायलट किबिस समापन सभा में 28 मौजूदा और पूर्व विधायक, 5 विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष, 7 प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, 10 जिला अध्यक्ष और लोकसभा एवं विधानसभा में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले 17 प्रत्याशी नजर आए।
error: Content is protected !!