श्रीडूंगरगढ़ लाइव…19 मई 2023।आज जब पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से त्रस्त है तब ऐसी कुछ संस्थाये एवं लोग भी है जो पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रहे है।ताल छापर की संस्था नेचर एनवायरमेंट एन्ड वाइल्डलाइफ सोसायटी (NEWS) अपने क्षेत्र में बहुत ही शानदार कार्य कर रही है। संस्था समय समय पर पर्यावरण संरक्षण और पशु पक्षियों के लिए सामूहिक प्रयास द्वारा संरक्षण करती है।
पर्यावरण जनचेतना जाग्रति के लिए नेचर एनवायरनमेंट एन्ड वाइल्डलाइफ सोसायटी (NEWS),ताल छापर ऑनलाइन ऐसे फोटो,सेल्फी,स्लॉगन आमंत्रित करती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश मिल सके।
ये फोटो ,सेल्फी आप विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 रात्रि 12 बजे तक संस्था के फेसबुक पेज जिसका लिंक नीचे दिया है पर पोस्ट कर सकते हैं, या 9414406365,9887225100 ,9602537744 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
संस्था का लिंक – https://www.facebook.com/profile.php?id=100090361489837&mibextid=ZbWKwL
पर अपना नाम,पता व फोटो लोकेशन का विवरण भी भेजे।
ये फोटो /सेल्फी किसी पेड़,नदी ,पर्वत,वन्य जीव,पक्षी,मिट्टी के घोसलों,परिंडों, बर्ड फीडर या कोई पर्यावरणीय ऑब्जेक्ट के साथ हो सकती है।
जो स्लॉगन भेजना चाहे उनके लिए निर्देश:-स्लॉगन छोटा, सारगर्भित और मौलिक हो।
कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। एक प्रतिभागी अधिकतम पांच फ़ोटो/सेल्फी/स्लॉगन भेज सकता है।
श्रेष्ठ प्रतिभागियों को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा।विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी।
सभी पर्यावरण प्रेमी अपनी सहभागिता जरूर निभाये।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
20 साल बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से जीता भारत: टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत, कोहली 95 रन बनाकर आउट, शमी ने लिए 5 विकेट
आज शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन बना आयुष्मान योग, जानें आज का पंचांग शुभ मुहूर्त राहुकाल