श्रीडूंगरगढ़ लाइव…10 मई 2023।श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा अब चरम पर है। जहाँ देखो जिस विभाग में देखो सिर्फ भ्रष्टाचार ही व्याप्त है।कर्मचारी खुद ठेकेदार बने हुए है।श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में कर्मचारियों ने अपने परिजनों के नाम से फर्म रजिस्ट्रेशन करवा रखी है और अपने ओहदे का इस्तेमाल करते हुए अपनी फर्म को काम भी दिलवा देते है एवं उसका भुगतान भी आसानी से करवा लेते है जबकि दूसरे ठेकेदारों की चप्पलें तक घिस जाती है।
कुछ ठेकेदार स्वयं पालिका के सर्वेसर्वा की शह पर इस पालिका में भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है।
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में घर घर कचरा संग्रहण के लिए ऑटोट्रिपर लगे हुए है। नगरपालिका में लगभग 23 ऑटोट्रिपर है जिनमे से लगभग 15 को तो इन्होंने कबाड़ बना कर रख दिया है।

ये ऑटोट्रिपर ही पूरे शहर के घरों से कचरा संग्रहण करके इस शहर को साफ रखने में अपनी महती भूमिका निभा रहे थे।
नगरपालिका के गलियारे में एक चर्चा जोरों पर है कि वर्तमान अध्यक्ष के तथाकथित निजी व्यक्ति ने कचरा संग्रहण ऑटोट्रिपर का ठेका ले रखा है। कहा ये भी जा रहा है कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के कुल ऑटोट्रिपरो में से आधे से ज्यादा तो खराब पड़े है लेकिन फिर भी उनका भुगतान उठाया जा रहा है।

नगरपालिका की दीवारें सिर्फ सुनती ही नही बोलती भी है।
इस भ्रष्टाचारी संस्था और इसके संस्था प्रधानों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा ऐसी आशाएं आमजन में है।
नगरपालिका की इन्ही कारगुजारियों के कारण नगरपालिका उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना पड़ा था जबकि पूर्व में वो भाजपा की ही सीट थी।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।