श्रीडूंगरगढ़ लाइव…04 मई 2023। कस्बे के कालुबास वार्ड संख्या 1 स्थित सोनी कुआँ और पाराशर मंदिर के बीच में विद्युत विभाग ने एक ट्रांसफॉर्मर लगा रखा है। यह जगह खुले मैदान के रूप मव है। यह गौवंश और दूसरे जानवरो के आजाद विचरण की खुली जगह है। बच्चे भी इस जगह पर खेलते रहते है। ऐसी खुली जगह पर इस ट्रांसफॉर्मर के चारो तरफ ना ही तो कोई तारबंदी की हुई है और ना ही वहाँ पर कोई सुरक्षा के उपाय करके रखे गए है। ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज कनेक्शन भी ऊंचाई पर नही है। चारो तरफ झाड़ियां वगैरह खड़ी है।

यह ट्रांसफॉर्मर विभागीय अनदेखी की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना का वाहक बन सकता है। मोहल्ले के जयदयाल जोशी ने बताया कि काफी बार कहने के बावजूद भी विधुत विभाग इसकी कोई सुध नही ले रहा है। कहीं ऐसा ना हो जाये कि इस वजह से कोई जनहानि हो जाये।
आज सुबह 6 बजे से विधुत आपूर्ति बंद…
मोहल्ले के सीताराम पुरोहित, लाधुराम बोहरा, इन्द्रचंद जोशी, जुगल बोहरा,ओमप्रकाश ओड, तुलसीराम स्वामी ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि सुबह 6 बजे से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है।अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है उसके बावजूद भी विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।पास में कुआँ है जिससे अभी तक पानी की सप्लाई नही हो पाई है। खुले मैदान में गौवंश और अबोल जानवरो के लिए पानी की खेळी बनाई हुई है। वे खाली पड़ी है। मोहल्ले के साथ साथ ये अबोल जानवर भी बिना पानी के प्यासे है।

देखे वीडियो…










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।