Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

देश के निर्माण की नींव है मजदूर…

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…02 मई 2023।श्रीडूंगरगढ़ मंडी प्रांगण में कल 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष लालनाथ ने बताया कि कोई भी कार्य की नींव मजदूर ही होता है।जिस प्रकार किसी भी निर्माण में प्रमुख नींव होती है, उसी प्रकार देश निर्माण की नींव मजदूर ही होता है।   बिना इनके किसी भी कार्य का निष्पादन नही हो सकता। मण्डी प्रांगण मे मजदूर वर्ग का कार्य सर्वोपरि होता है। व्यापार मण्डल द्वारा सभी मजदूरो का सम्मान किया गया।सभी को मिठाई खिलाकर मजदूर दिवस का उत्सव मनाया। ओमप्रकाश भादू, विजय सेवग, हड़मान बाना, जालुराम, अंकित, देवकरण शर्मा, डालूराम, अशोक उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!