Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है….

 

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…3 अप्रेल 2023।”अहिंसा परमो धर्म:” भगवान महावीर ने हमे अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया है।व्यक्ति सादगी,सदाचार और अहिंसा के मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त कर सकता है। हर छात्र को भगवान महावीर स्वामी के बताए सन्मार्ग पर चलना चाहिए…. ये उद्गार कस्बे की शिशु भारती शिक्षण संस्थान के निदेशक प्यारेलाल ढुकिया ने आज महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर छात्र-छात्राओं को कही।संस्थान के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर  व्यक्ति के जीवन में अहिंसा का भाव मौजूद है, बस उसे पहचानने और ज्यादा से ज्यादा अपनाने की जरूरत है। इनसे आपका जीवन बेहतर बनेगा और अहिंसा का प्रसार भी होगा।
सबसे हंसकर, मिल जुल कर रहना चाहिए। अपनी गलती स्वीकार करो और माफ करने का भाव रखो। जिसे पसंद नहीं करते हो, उससे भी बात कीजिए।
दूसरों की मदद करो, अच्छा पढ़िए, अपने भीतर झांक कर देखिए।इस दौरान शाला का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!