Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

बाबा के जयकारे के साथ रवाना हुआ सालासर पैदल यात्री संघ,लगायेगा 37वीं फेरी

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…2 अप्रेल 2023।श्रीडूंगरगढ़ से सालासर पैदल यात्री संघ कालुबास से हुआ रवाना।


गाजे बाजे के साथ निकले पदयात्री।
125 से ज्यादा पैदल यात्री और सेवादार हुए रवाना।संघ अध्यक्ष रामावतार पांडिया ने जयकारे के साथ बाबा की पूजा करके रवानगी ली।
संघ व्यवस्था में नारायण पारीक,मनोज पारीक,श्रवण सिंह राजपुरोहित,विजय राजपुरोहित लगे हुए है।

मुख्य बाजार में समाजसेवी राजगुरू पं. देवीलाल उपाध्याय ने किया यात्रियों का स्वागत।इस दौरान राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय द्वारा बाबा के ध्वज का पूजन एवं सभी पद यात्रियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में शंकर लाल सारस्वत, हीरालाल पगलिया, मनोज डागा, भंवरलाल दुगड़, हनुमान उपाध्याय, शिवप्रसाद स्वामी, कैलाश सोनी, ललित बाहेती, रामनारायण, संजय करवा, विकास उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सालासर पैदल यात्री संघ की ये 37वीं फेरी होगी।5 अप्रेल को पहुंच जायेंगे सालासर और हनुमानजी महाराज के चढ़ायेंगे ध्वजा।

error: Content is protected !!