


श्रीडूंगरगढ़ लाइव…26 फ़रवरी 2023।
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः
सांवरा सेठ गौशाला समिति,आडसरबास द्वारा 27 फरवरी से 5 मार्च तक श्रीश्याम धोरा प्रांगण में गौसेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन करवाया जा रहा है।कथा के साथ साथ बच्चों को गीता पाठ पठन अभ्यास भी करवाया जायेगा।
कथा का रसास्वादन ऋषिकेश के बालसंत भोले बाबा करवायेंगे। प्रत्येक दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजा, प्रार्थना एवं प्रवचन के पश्चात प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
शाम को 8 बजे से संत श्री विद्यासागर जी महाराज अपनी मधुर वाणी से संगीतमय नानी बाई मायरा का वाचन करेंगे।
श्रीमद्भागवत कथा का समय दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। कथा स्थल पर गीता प्रेस की पुस्तकें और पंचगव्य ओषधियां भी मिलेगी।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
आज अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त और राहुकाल