



श्रीडूंगरगढ़ लाइव…24 फरवरी 2023।श्रीडूंगरगढ़ लाइव के सभी पाठकों के लिए इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए योग के आसन, प्राणायाम की पूरी जानकारी के सहित सही व सटीक विधि स्वास्थ्य कॉलम में प्रस्तुत की जाएगी। ये कॉलम पाठकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राजू हीरावत, योग व मेडिटेशन स्पेशलिस्ट द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। आप दी गई जानकारी के लिए अपनी जिज्ञासा व्हाट्सएप नम्बर 9414587266 पर मैसेज कर जान सकेंगे।
वकासन
वकासन संस्कृत शब्द वक से बना है जिसका अर्थ होता है बगुला। इस आसन में शरीर की अंतिम मुद्रा बगुले के समान लगती है, इसीलिए यह नाम दिया गया है। यह आसन एडवांस्ड श्रेणी एवं संतुलन आसन के रूप में लिया जाता है। इसके नियमित अभ्यास से आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है।

विधि
1.सबसे पहले आप काग आसन में बैठ जाएं।
2.हाथों को पैरों के सामने जमीन पर रखें।
3.बांहों को दबाएं तथा घुटने मुड़े रखते हुए ही पैरों को जमीन से ऊपर उठा लें।
4.हाथों को जमीन पर रखते हुए शरीर को जमीन से ऊपर कर लें।
5.जब तक संभव हो, इसी स्थिति में रहें।
यह एक चक्र हुआ।
इस तरह से आप 3 से 5 पांच बार करें।
सावधानियां
1.उच्च रक्तचाप होने पर इस आसन को नहीं करना चाहिए।
2.हृदय रोग से ग्रस्त व्यक्तियों को यह आसन नहीं करना चाहिए।
3.कंधे मे ज्यादा दर्द होने पर इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
4.इस आसन को करने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
लाभ
1. यह शरीर को संतुलित करने में मदद एवं इसको विकसित करता है।
2.यह कंधे के विकारों को दूर करते हुए कंधे को मजबूत बनाने में मदद करता है।
3.यह हृदय गति को भी सुचारू बनाता है।
4. यह आसन एकाग्रता बढ़ाने के लिए उत्तम है।
5.यह छाती को मजबूत बनाते हुए फेफड़े के लिए बेहतरीन योगाभ्यास है।
6.इसके नियमित अभ्यास से आपके हाथों को बल मिलता है और बाहों को विकार रहित बनाता है।
7. इस आसन का प्रैक्टिस बच्चों को करवाना चाहिए जिससे बच्चों में सोचने समझने की शक्ति बढ़ जाती है।










अन्य समाचार
30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन 5 सप्लीमेंट्स को ज़रूर करें शामिल, सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त
हड्डियों को मजबूत करने के लिए खाएं ये 5 नेचुरल कैल्शियम सप्लीमेंट्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए है जरूरी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये जड़ी-बूटी है संजीवनी बूटी समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?