






श्रीडूंगरगढ़ लाइव… 08 फरवरी 2023।
भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आगामी 13 फरवरी को सुबह 10 बजे श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम ताल में RUN FOR YOUTH प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में युवक व युवतियों के लिए अलग अलग दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण के लिए महिला व पुरूष धावक 8239971319 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है। आयोजक समिति के देहात मंडल अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध ने बताया कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र का यूथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेंगे। सिद्ध ने कहा कि महिला व पुरूष दोनों ही वर्ग में विजेता को 5100-5100 रूपए नगद पुरस्कार व उपविजेता को 3100- 3100 रूपए नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाले महिला व पुरूष खिलाड़ी को 2100-2100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। युवा मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य कार्यकर्ता दौड़ के आयोजन की तैयारियों में जुट गए है। दौड़ मे विधानसभा श्रीडूंगरगढ के ही प्रतिभागी भाग ले सकते है पहले आवे पहले पावों के आधर पर ही रजिस्ट्रेशन होगा, 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी ही भाग लेने।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।