




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…06 फ़रवरी 2023 । श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में आज राज्य सफ़ाई आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया जनसुनवाई कर रहे है।

ईस जनसुनवाई में अधिशाषी अधिकारी प्रदीप मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा कांग्रेस के आईटी जिला संयोजक विमल भाटी,कांग्रेस नेता भगवाना राम गोदारा, रवि योगी,नरेश तेजी,पार्षद विनोदगिरी गुसाईं,रामसिंह जागीरदार,गोपाल छापोला,लोकेश गोड, मेघराज तेजी,जगदीश गुर्जर,दाऊद, तथा अनिल वाल्मीकि,विष्णु वाल्मीकि एवं अन्य नगरपालिका के सफाई कर्मचारी उपस्थित है।

पार्षद विनोदगिरी गुसाईं ने सफाई कर्मचारियों की समस्या उठाते हुए कहा कि शहर की जनसंख्या को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए।

एडवोकेट पुखराज तेजी ने कर्मचारियों की सेलेरी नही देने की बात कही एवं कर्मचारियों के लिए अलग से कॉलोनी काटने की बात कही और 200 कर्मचारियों की भर्ती की मांग की।
कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने वाल्मीकि समाज के समग्र विकास की बात करते हुए उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान की बात कही।

पार्षद रामसिंह जागीरदार ने वाल्मीकि बस्ती में ही सफाई ना होने की बात कही।पार्षद ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों को दैनिक भत्ता भी कानून सम्मत नही मिल रहा है।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश