Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

गणतंत्र दिवस पर शहर में होंगे ये आयोजन

 

 

श्रीडूंगरगढ़ लाइव..25 जनवरी…

श्रीडूंगरगढ़ लाइव के सभी पाठकों को 74वें गणतंत्र दिवस एवं वसन्त पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं….

●ध्वजारोहण या ध्वज फहराना…

बहुत से लोगो को ये ज्ञात नही है कि ध्वजारोहण ओर ध्वज फहराने में क्या अंतर है…?

पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाता है और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। ध्वजारोहण और झंडा फहराने के बीच एक बड़ा अंतर है। जब तिरंगे को नीचे से रस्सी के माध्यम से खींचकर फहराया जाता है, तो इसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। लेकिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ऊपर ही बंधा होता है, जिसे पूरा खोलकर फहराया जाता है। इसे झंडा फहराना (Flag Unfurling) कहते हैं।

गणतंत्र दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विभिन्न आयोजन होंगे। कस्बे  सभी विद्यालयों में रंगारंग एवं सांस्कृतिक व देशभक्तिमय प्रस्तुतियों के साथ तिरंगा फहराया जाएगा।

इसी कड़ी में उपखंड कार्यालय द्वारा कस्बे के 42 उत्कृष्ट सेवाभावियो,शिक्षकों एवं प्रशासनिक कार्मिको का सम्मान किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुबह 8:45 बजे तिरंगा फहराया जायेगा

कांग्रेस पार्टी द्वारा गणपति धर्मकांटा पर सुबह 9 बजे तिरंगा फहराकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जायेगी। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकन्नाथ सिद्ध ओर सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू की अध्यक्षता में कांग्रेस पदयात्रा निकाली जायेगी।

error: Content is protected !!