Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

नये जिलाध्यक्ष का स्वागत करेंगे पूर्व जिलाध्यक्ष

श्रीडूंगरगढ़ लाइव..25 जनवरी 2023। बीकानेर भाजपा के नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष जालिमसिंह भाटी आज भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रथम आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ भाजपा जनसेवा केंद्र कालीमाता मंदिर के पास बिग्गाबास में पहुंचेंगे। जहां उनका पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया जायेगा। जिलाध्यक्ष भाटी दोपहर एक बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे।

error: Content is protected !!