Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज फ्रेंड्स ग्रुप,कालूबास के तत्वाधान में सर्वधर्म मुक्तिधाम शमशान घाट परिषर में पौधरोपण किया।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज।5 जून 2021। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज फ्रेंड्स ग्रुप,कालूबास के तत्वाधान में सर्वधर्म मुक्तिधाम शमशान घाट परिषर में पौधरोपण किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष हिरालाल पुगलिया, मंत्री बिमल चोरड़िया, पार्षद पवन उपाध्याय,समाज सेवी सहीराम जाट, सोहन नाथ (वकील),पार्षद लोकेश गोड़,समाज सेवी नरेन्द्र डागा, सम्पत दुगड़,पवन व्यास, मूलचंद उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, प्रवीण पुगलिया, जय उपाध्याय,हेमराज स्वामी,पुखराज आसोपा आदि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं सहयोग से पौधरोपण किया गया। चोरड़िया ने आज के दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि सयुक्त राष्ट्र संघ की और से वैश्विक स्तरपर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और चिंता की वजह से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की सन-1972 नींव रखी गई ।इसकी शरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहॉम में हुई। यहाँ दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम है *”पारिस्थितिकी तंत्र* *की बहाली”** कई तरह से की जा सकती है जैसे- शहर-गावँ को हरा भरा करना,पेड़ लगाना, जगह-जगह बगीचों को बनाना, नदियों और समुद्र की सफाई करना आदि। पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाकर स्वयम को पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित करने का संकल्प लेवे।

error: Content is protected !!