
श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज 21मई 2021।
मोमासर – Covid-19 की महामारी को देखते हुए भामाशाह सहायता करने में सहायक बन रहे हैं।
मोमासर के सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सैनी ने बताया कि स्व. श्री शुभकरण सेठिया चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के सुरेन्द्र सेठिया द्वारा मोमासर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए गए।
मोमासर में सेठिया ट्रस्ट द्वारा 2000 N-95 मास्क, 10 PPE किट, 500 सैनिटाइजर, 05 ऑक्सिमिटर, 10 स्टीमर (Vaporizer), 1 बॉक्स हैंड ग्लब्स, 1000 इम्युनिटी बूस्टर आयुर्वेदिक काढ़े के पैकेट निःशुल्क प्रदान किए गए।
ये व्यवस्था निःशुल्क प्रदान की गई हैं जिसमें ट्रस्ट द्वारा टीम नियुक्त की गई जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, जितेंद्र सैनी व पूर्व सरपंच जेठाराम भामू को शामिल किया गया हैं।
टीम के द्वारा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया, ग्रामवासी भी भामाशाहों का इस महामारी में सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।।













अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ में हुई भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति की बैठक, सांवतसर में हुई भाजपा बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पंचायत समिति में पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश।
बिग ब्रेकिंग । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेगवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़। कार्यकर्ता कर रहे है स्वागत।
इस विटामिन की कमी वाले लोगों को खाना चाहिए बैंगन, साथ ही मिलेंगे ये 2 अन्य खनिज भी