Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में हो रही धांधली और किसानों की दुर्दशा को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 28 नवंबर 2024

श्रीडूंगरगढ़ भारतीय किसान संघ ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुवे बताया कि नवीन कृषि मंडी प्रांगण मे बने समस्त सेड किसानो के लिए है लेकिन किसानो की जागरुकता की कमी होने के कारण सेड का उपयोग किसानो को नही देकर यहा के प्रतिष्ठत व्यापारी लोग इनका उपयोग कर रहे है। यही कारण है की किसान अपने खेत से दाना दाना चुन कर कृषि मंडी प्रागंण मे लाता है और अपना सब कुछ यहा खुली संडक पर डालने को मजबुर हो जाता है। लेकिन इसका कोई मददगार नही होता सरेआम वाहनो के चक्के धान को कुचलते हुये आते जाते रहते है जिसको रोकने वाला कोई नही है।

भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन देते हुवे निम्न बाते को कृषि मंडी में लागू करने को कहा कि कृषि अधिनियम 1963 की पालना करते संध्य तत्काल प्रभाव से कृषि मंडी प्रागंण के अधिकारी को निम्न सेवाओ के लिए निर्देशित कर पाबन्द करे।

1. कृषि मंडी प्रागण में लगे सेड रिक्त करवाकर किसानो को सुर्पद किये जावे।

2. किसानो के लिए खाने पीने और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की जावें।

3. कृषि मंडी प्रागण मे बने सभी शोचालय की साफ सफाई की जावें।

4. मंडी में अवैध पेस्टिसाइज की दुकानो को प्रतिबंधित की जावे।

5. मंडी परिसर मे रासायनिक खाद, युरिया, डीएपी, आदि रासायनिक पदार्थ व्यापारियो द्वारा अवैध रुप से बेचा जा रहा है इसे तुरन्त बन्द करवाया जावे। क्यो कि मंडी परिसर मे जहर, युरिया, डीएपी बेचना प्रतिबन्धित है इसकी सख्ताई से पालना करवाई जाए।

6. मंडी मे दुकानो के आगे बरामदे बने हुए है जिन पर व्यापारियो ने अवैध रुप से कब्जे कर रखे है जिन्हे तुरन्त खाली करवाये जावे।

7 मंडी के समस्त किसानो को गेट पास उपलब्ध करवाये जावे।

error: Content is protected !!