Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ दुर्गावाहिनी की संपन्न हुई बैठक ।नई कार्यकारिणी गठित है दुर्गाअष्टमी पर होगा कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 22 सितंबर 2024

आज श्रीराम मंदिर में दुर्गावाहिनी की एक बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर जोशी की अध्यक्षता में हुई।जिसमे प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, नगर अध्यक्ष श्री लालसिंह  ,नगर मंत्री मनीष जी नौलखा एवम दुर्गावाहिनी की लगभग 20 बहने सामिल हुई।बैठक में दुर्गावाहिनी के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा एवम निर्णय किया गया।एवम नई कार्यकरिणी का गठन भी किया गया।नई कार्यकरिणी में लक्ष्मी सुथार को संयोजिका और प्रेक्षा पुगलिया को सहसंयोजिका नियुक्त किया गया।शक्ति साधना केंद्र प्रमुख दीपिका स्वामी, छात्रा प्रमुख भाग्यश्री सोनी, बालसंस्कार केंद्र प्रमुख कुसुम प्रजापत को नियुक्त किया गया।आगामी दुर्गा अष्टमी एवम सस्त्रपूजन कार्यक्रम पर चर्चा और चिंतन करके कार्यक्रम को उत्सव के रूप मे मनाने का सामूहिक निर्णय किया गया।यह कार्यक्रम दिनाक 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।जिसकी समस्त जिम्मेवारिया कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री श्याम जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी, नगर अध्यक्ष श्री लाल सिंह  ने सभी सदस्यों को पूर्ण शालीनता के साथ पर्व मनाने और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही ।बैठक में यशोदा सिद्ध,पायल सारस्वत,दीपिका जरीवाल,सीता नाई,आरती रेगर,नेहा सारस्वत,प्रियंका सुथार,लक्ष्मी सेन,पूनम जांगिड़,संगीता चौधरी,ममता रेगर,करुणा रेगर,तुलसी रेगर,पूजा रेगर,ललिता रेगर भी उपस्थित रही ।अंत में प्रखंड मंत्री दीपक जी सेठिया ने सभी का आभार जताते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

 

error: Content is protected !!