श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 14 सितंबर 2024
अलवर के रामगढ़ MLA व राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान (61) का शनिवार (14 सितंबर) सुबह 5:50 बजे निधन हो गया। अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित खुद के फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। जुबेर खान के जनाजे को आज असर की नमाज के बाद शाम 5 बजे, गैस गोदाम के पास, रामगढ़ (अलवर) में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। प्रदेश में बीते करीब डेढ़ महीने में दो विधायकों की मौत हुई है। इससे पहले 8 अगस्त को सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। रामगढ़ विधायक के निधन के बाद अब खाली विधानसभा सीटों की संख्या 7 हो गई है। इनमें 5 सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई थीं।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।