श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 28 अगस्त 2024
श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली के लिए अब ट्रेनों की कमी नहीं है। तीन ट्रेनें सीधे दिल्ली जाती है। अवध-आसाम भी दिल्ली होकर ही जाती है। नवंबर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन भी चलने की संभावना है।वंदे भारत का शिड्यूल कुछ ऐसा रहेगा कि बीकानेर से कोई सुबह जाकर रात तक बीकानेर लौटा जा सकता है। इस विषय में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच बातचीत हुई है। इसके आधार पर माना जा रहा कि वंदे भारत नवंबर में सेकंड स्लॉट में चलनी शुरू होगी।
ये ट्रेन नियमित होगी। बीकानेर से सुबह पांच से सात बजे के बीच रवाना होने की संभावना है। अर्जुनराम मेघवाल ने भास्कर से बातचीत में कहा कि रेलमंत्री से इस बारे में विस्तार से बातचीत के आधार पर तय हुआ कि ये इंटरसिटी स्टाइल की ट्रेन होगी। बीकानेर से दिल्ली का सफर करीब 4 घंटे का होगा।
ये ट्रेन 11 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी। शाम को फिर पांच बजे के आसपास दिल्ली से रवाना होगी जो बीकानेर रात 10 बजे तक आ जाएगी। अक्टूबर तक ट्रेन का शिडयूल, किराया, कोच और स्टेशनों का फाइनल हो जायेगा।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।