Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती समारोह मनाई। मुख्य अथिति प्रेमसिंह बाजोर राज्य मंत्री उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 13 अगस्त 2024

श्रीडूंगरगढ़ आज रघुकुल राजपूत छात्रावास में वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती मनाई। मुख्यअथिति प्रेम सिंह बाजोर,विधायक ताराचंद सारस्वत,जोरावर सिंह भादला,रामगोपाल सुथार राज्य मंत्री पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने कार्यकर्म को दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से आगे बढ़ाया।रामगोपाल सुथार ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जीवनी के बारे में बताया वीर दुर्गादास राठोड़ एक महान व्यक्तित्व के धनी थे।विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया की वीर दुर्गादास राठौड़ के बारे में जितना कहे उतना की कम है। उनकी स्वामी भक्ति की चर्चा चारो ओर है। विधायक ने बताया की वीर दुर्गादास राठोड़ स्वार्थी नही थे और एक स्वामी भक्त थे।सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजोर ने बताया की वीर दुर्गादास राठौड़ की जीवनी अगर कोई पढ़ता है तो जीवन का पूरा सार समझ में आ जाता है। युवाओं को जीवन में अच्छे कर्म करोगे के तो आप भी वीर दुर्गादास राठोड़ बन सकते हो। कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक पूर्व चेयरमैन,भरत सिंह एडवोकेट,शिव स्वामी पूर्व चेयरमैन, विक्रम सिंह सतासर, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, महेंद्र राजपूत सहित क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!