श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 25 जुलाई2024
गायों की रक्षा का संदेश ले बीकानेर से वृंदावन तक की पैदल यात्रा करेंगे बीकानेर के महावीरसिंह राजपुरोहित। राजपुरोहित इस यात्रा में 550 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके लिए उन्हें 20 दिन का समय लगेगा। वे हर रोज करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राजपुरोहित के साथ आर्यन जोशी मोटरसाइकिल पर चलेंगे। बीकानेर से रायसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर, थानागाजी, डीग, गोवर्धन होते हुए वृंदावन पहुंचेंगे। विदित रहे कि गोरक्षा के लिए राजपुरोहित 10 हजार किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे, जिसमें से अब तक 1750 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। वृंदावन की यात्रा पूरी करने के बाद करीब 2300 किमी की यात्रा पूरी हो जाएगी। क्षेत्रों तक की पैदल यात्रा महावीरसिंह राजपुरोहित ने गायों की रक्षा के लिए 2019 से अब तक तीन यात्रा पूरी कर ली है। इस बार चौथी वृंदावन तक की पदयात्रा चौथी पदयात्रा होगी। उन्होंने 2019 में बीकानेर से अंबाजी, गुजरात की 500 किमी, 2021 में जालौर से धूमड़ा माताजी 450 किमी की यात्रा की। इसके अलावा 2022 में बीकानेर से उज्जैन महाकाल तक की 750 किमी की है।
श्रीडूंगरगढ़ में गौ प्रेमियों ने किया स्वागत
आज सुबह महावीर सिंह राजपुरोहित श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे कस्बे में गौ भक्त आनंद जोशी की टीम ने स्वागत किया जिसमे मौजूद रहे गौ प्रेमी गणेश शेखावत ,सत्यनारायण जी स्वामी, श्याम गिरी, संदीप, विष्णु, मुकेश जोशी श्रीभगवान, गणेश कायल,पूनम चंद सुथार आदि।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।