श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 10जुलाई 2024
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी भजनलाल सरकार का पहला फुल बजट पेश कर रही हैं। भाषण की शुरुआत से पहले विपक्ष ने टोका-टाकी की तो स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि चुप हो जाओ, नहीं तो लक्ष्मी नाराज हो जाएगी।
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि अब राजस्थान में पंचायत चनाव एक साथ ही होंगे। उन्होंने 15 लाख महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की भी घोषणा की। वहीं, रोडवेज में नई भर्तियों के साथ हेल्थ और पुलिस विभाग में 9 हजार से ज्यादा नए पदों का सृजन किया गया है। मेरिट में आने वाले स्कूली स्टूडेंट्स को अब फ्री टैबलेट और इंटरनेट भी दिया जाएगा। वहीं, सरकार अब काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर बनाएगी।
इससे पहले वित्त मंत्री ने भाषण की शुरुआत में कहा कि पिछली सरकार में हुई पेपर लीक की घटना को हमारी सरकार ने रोका और माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा गिरफ्तारी की है। आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे 10 संकल्प हैं। इन्हीं को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं
खेती-किसान: 5 लाख किसानों ब्याज मुक्त लोन
• राजस्थान इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन शुरू करने की घोषणा। सभी जिलों में पानी बचाने और सिंचाई के लिए 50 करोड़ खर्च होंगे।
• ईआरसीपी से जुड़ी घोषणाओं के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष का आरोप था कि जो घोषणाएं कांग्रेस सरकार ने की थी, उन्हें ही रिपीट किया है।
• नहरी क्षेत्र में डिग्गी निर्माण के लिए 5 हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा। 5 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
• 31 मार्च 2024 तक लंबित बिजली कनेक्शन की पेंडिंग को समाप्त करने के लिए एक लाख 45 हजार कनेक्शन देने की घोषणा की गई।
• – किसानों को मॉडर्न कृषि उपकरण खरीदने के लिए अनुदान मिलेगा। मॉडर्न कस्टमर हायर सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
• ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अलग से बोर्ड बनेगा। गोवर्धन परियोजना की शुरुआत होगी।
• 5 लाख नए किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दियाजाएगा। इस बार 3500 करोड़ के शॉर्ट टर्म लोन बांटे जाएंगे।
• दीर्घकालिक कृषि ऋण के लिए बजट दोगुना कर दिया। 50 करोड़ की जगह 100 करोड़ का बजट रखा गया।
• समय पर फसली कर्ज चुकाने वाले किसानों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा।
• प्रदेश में 500 नए FPO खोले जाएंगे। 150 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम भी बनाए जाएंगे।
• मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरुआत की जाएगी। इस पर 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
• ऊंट संरक्षण मिशन शुरू होगा। ऊंट पालकों को 20 हजार रुपए अनुदान मिलेगा।
शहरी विकासः बुनियादी सुविधाएं होंगी विकसित
• ट्रैफिक सिस्टम को मैकेनाइज करने के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
• 1300 करोड रुपए की लागत से कमजोर लोगों के लिए मकान और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगे।
• प्रदेश के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के पब्लिक प्लेस में महिलाओं के लिए बायो टॉयलेट बनाए जाएंगे।
• पहले पेज में नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र में टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे।
• जयपुर मेट्रो का विस्तार करने के लिए जयपुर मेट्रो को केंद्र के साथ जॉइंट वेंचर में बदला जाएगा।कर्मचारी : फैमिली पेंशन अब बढ़ी हुई दरों पर मिलेगी
• संविदा कर्मचारियों को अब दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई से इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
• आरजीएचएस में अब सरकारी कर्मचारी माता-पिता या सास-ससुर का भी इलाज करवा सकेंगे।
• कर्मचारियों की सर्विस में रहते मौत होने पर अब 10 साल तक बढ़ी हुई दरों पर फैमिली पेंशन दी जाएगी, 1 अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएगी।
महिला एवं बाल विकासः 15 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
• हर विधानसभा में 5 नई आंगनबाड़ी खोली जाएगी।
• आदिवासी समुदाय के बच्चों के लिए 250 नई मां बाड़ी खोली जाएगी।
• आंगनबाड़ी के बच्चों को 3 दिन दूध दिया जाएगा। दूध पाउडर के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
• जिला स्तर पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे। 35 करोड़ खर्च होंगे।
• बालिकाओं को पुलिस-सैनिक में भर्ती दिलाने के लिए संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा।
• 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
• सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज दर पर कर्ज देने की घोषणाऔर 1 जुलाई से इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
• आरजीएचएस में अब सरकारी कर्मचारी माता-पिता या सास-ससुर का भी इलाज करवा सकेंगे।
• कर्मचारियों की सर्विस में रहते मौत होने पर अब 10 साल तक बढ़ी हुई दरों पर फैमिली पेंशन दी जाएगी, 1 अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएगी।
• सरकारी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा।
• पेंशनर्स अब 50 हजार तक इलाज करा सकेंगे।
पुलिस : 5500 नए पदों का सृजन
• पुलिस में 5500 नए पद सृजित करने की घोषणा।
जयपुर, जोधपुर, कोटा के साथ 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 1500 अतिरिक्त ट्रैफिक वॉलंटियर लगाए जाएंगे।
पुलिस को 750 मोटरसाइकिल और 500 हल्के वाहन दिए जाएंगे।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।