श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 5जून 2024
बीकानेर के नव निर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज नई दिल्ली में होने वाली मोदी कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। मेघवाल मंगलवार रात साढ़े दस बजे रेल से नई दिल्ली के रवाना हो गए थे। अब मोदी कैबिनेट की अगली सरकार में भी अर्जुनराम को एक बार फिर प्रभावशाली मंत्रालय मिलने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली पहुंचने के साथ ही मेघवाल एनडीए सरकार बनाने में व्यस्त हो गए हैं।
लगातार चौथी बार बीकानेर से सांसद बने अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के गोविन्दराम मेघवाल को 55 हजार से ज्यादा वोट से हराया। इस बार मेघवाल के जीत का अंतर कम हो गया लेकिन इसके बाद भी चौथी बार सांसद बने हैं। मेघवाल की पिछली जीत दो लाख 65 हजार वोट की थी लेकिन इस बार उन्हें 55 हजार पर ही संतोष करना पड़ा। दो लाख से ज्यादा वोटों की कमी का आकलन अब पार्टी स्तर पर किया जाएगा।
मंत्री बनने की उम्मीद
एक बार फिर उम्मीद की जा रही है कि अर्जुनराम मेघवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। पिछले दो कार्यकाल में मेघवाल को वित्त राज्य मंत्री और कानून मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद मिले हैं। उनके पास संस्कृति मंत्रालय के साथ संसदीय कामकाज की जिम्मेदारी रही है। राजस्थान से इस बार भाजपा सांसदों की संख्या कम है। ऐसे में अर्जुनराम को फिर से अवसर मिलना तय माना जा रहा है। उनके अनुभव का मोदी सरकार में उपयोग हो सकता है।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।