Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

लोकसभा चुनाव- केन्द्रीय मंत्री ने किया सपत्नी मतदान,कस्बे के प्रथम नागरिक मानमल शर्मा ने किया मतदान

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 19अप्रेल 2024

बीकानेर में कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल और भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल के बीच टक्कर हैं। गोविंदराम कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं वहीं अर्जुनराम वर्तमान में कानून मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव को देखें लोकसभा की आठ में से छह विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है जबकि दो सीट पर कांग्रेस जीत चुकी है।

केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने मतदान के लिए जाने से पहले घर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपनी पत्नी पानादेवी, बेटे रविशेखर और नवीन के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। मेघवाल ने करीब आठ बजे मतदान किया। बीकानेर के गांव गाढ़वाला में ग्रामीण रेगिस्तान के जहाज ऊंट गाड़े पर मतदान करने पहुंचे।

error: Content is protected !!