श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 6 अप्रैल 2024
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अंबेडकर सर्किल शाखा से रुपए लेकर बाहर जा रहे एक युवक के बैग से दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। घटना के चौबीस घंटे बाद कोई महिला पुलिस की पकड़ में नहीं आई है। कोटगेट पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच चल रही है।
कोटगेट थाना इंचार्ज मनोज शर्मा ने बताया कि चौतना कुआ स्थित खादी मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र सिंह की ओर से कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। उसने एसबीआई बैंक की अंबेडकर सर्किल से चार लाख रुपए निकाले थे। रुपए लेकर बैग में डाले और बाहर निकल गया। वहां पहले से खड़ी दो-तीन महिलाएं उसके आगे पीछे हो गई। पीछे खड़ी महिला ने उसके बैग से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। तब महेंद्र सिंह को इसका पता नहीं चला। दोनों महिलाएं बाहर टैक्सी में बैठी और निकल गई। इन महिलाओं को बाद में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया।
महेंद्र सिंह ने अपने ऑफिस में जाकर रुपए गिने तो डेढ़ लाख रुपए कम थे। उसने कोटगेट पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। इसी आधार पर रेलवे स्टेशन के फुटेज देखे। दोनों महिलाएं आगे उतर गई। कैमरे में पहचान होने के साथ ही पुलिस ने इनकी छानबीन शुरू कर दी है।










अन्य समाचार
विवाहिता को अकेला देखकर घर में घुसा युवक, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम आरोपी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज।
15वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, श्रीडूंगरगढ़ थाने में सेवा दे चुके जवान अजीत की अहम भूमिका
श्रीडूंगरगढ़ तास पत्ती से जुआ खेलते पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार। पढ़े खबर