श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 9 मार्च 2024
यदि आपने अपने वाहन में डीजल या पेट्रोल नहीं भरवाया है तो तुरंत भरवा लें, चूंकि आज यानी शनिवार देर रात से पेट्रोल पम्प संचालक हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके चलते पेट्रोल पम्प 12 मार्च तक बंद रहेंगे।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान में लगातार बढ़े वैट से पेट्रोल पम्प संचालकों को घाटा हो रहा है। इसके बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों पर लगे वैट को सरकार कम नहीं कर रही है। जिसके चलते पेट्रोल पम्प संचालकों ने 10 मार्च से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यानी आज रात को 12 बजे बाद राजस्थान के पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर पिछले सात सालों से डीलर्स का कमीशन भी नहीं बढ़ा है। जिसको लेकर पेट्रोल पम्प संचालकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि राजस्थान के पड़ौसी राज्यों हरियाणा व पंजाब में पेट्रोल व डीजल के दाम सस्ते है। जबकि राजस्थान में वैट दर अधिक होने के कारण पेट्रोल व डीजल के दाम महंगे है। इसको लेकर पेट्रोल पम्प संचालक पहले भी हड़ताल कर चुके है। किंतु सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते पेट्रोल पम्प संचालक इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे है। दूसरी ओर बीकानेर पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह ने बताया कि उन्होंने हड़ताल को समर्थन दिया है, किंतु कल बीकानेर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सांकेतिक रूप से पेट्रोल पम्प बन्द रहेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।