Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपचुनाव : भाजपा के संतोष बोहरा और कांग्रेस के मालाराम प्रजापत ने किया नामांकन दाखिल

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 29 दिसंबर 2023

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड सं 3 के उपचुनाव में सरगर्मियां बढ़ गयी है। आज वार्ड से घोषित भाजपा उम्मीदवार संतोष बोहरा ने अपने समर्थकों के साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वही कांग्रेस के मालाराम प्रजापत भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भाजपा के बोहरा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, पार्षद विनोदगिरी गुसाई, विक्रम सिंह शेखावत, रजत आसोपा, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी, संजय शर्मा, प्रकाश नाई, संदीप कायल, महेश माली, नवरत्न राजपुरोहित, श्यामसुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, नंदू गोदारा, भरत जोशी, मेघराज प्रजापत, शरकवन सारस्वत, ओमप्रकाश तिवारी, बजरंग पुरोहित, भवानी तावणियाँ, रणजीत पारीक, मोहन नाई, श्रवण प्रजापत, बजरंगलाल सारस्वत देराजसर के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मालाराम प्रजापत के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, युवा नेता विमल भाटी, ओबीसी अध्यक्ष रमेश प्रजापत, रमेश बासनीवाल, प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, रमेश व्यास, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, मनोज पारख, प्रदीप पुरोहित, रामचंद्र प्रजापत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!