श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 23 दिसंबर 2023
देराजसर गांव की ढाणी में युवक की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। 6 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और पत्नी इन दिनों पीहर में है। उसका गला दबाकर मारा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर SP तेजस्वनी गौतम खुद मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल टीम ने भी छानबीन की है।मृतक महेन्द्र है, जिसका विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। महेंद्र अपनी ढाणी में बाहर बने कमरे में अकेला सो रहा था। सर्द रातों के कारण अन्य परिजन भी ढाणी के अंदर कमरे बंद करके सो रहे थे। सुबह महेंद्र को उठाने गए तो पता चला कि वो मृत अवस्था में है। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उसका गला दबाकर मारा गया है।

दो अज्ञात युवकों पर शक
पुलिस को दो अज्ञात युवकों पर हत्या करने का शक है। दरअसल, आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दो युवक शुक्रवार को महेंद्र के पिता डूंगरराम भादू के घर का पता पूछ रहे थे। कई जगह लोगों से महेंद्र के खेत के बारे में भी जानकारी ली गई। महेंद्र से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में ये दो युवक ही हत्या में शामिल हो सकते हैं।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।