
श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज 01/09/2020. बीकानेर देहात भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर देहात की संगठनात्मक रचना पूर्ण होने के पश्चात अब अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वर्चुअल प्रशिक्षण की कार्यशालाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है, प्रशिक्षण हेतु पार्टी ने व्यापक तैयारियां कर ली है।
देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि जिला पदाधिकारी, एवं कार्यकरणी सदस्यों का प्रशिक्षण प्रदेश के मार्गदर्शन में चलेगा, जबकि मंडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण का कार्य जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के निगरानी में चलेगा।


सारस्वत ने बताया कि जिले एवं मंडल स्तर पर नियंत्रण एवं संचालन करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जिले स्तर पर चलने वाले प्रशिक्षण के लिए देहात जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। *प्रशिक्षण कार्य के लिये नियुक्त 6 सदस्यों की टोली में शिवदान सिंह राजपुरोहित कोलायत को जिला संयोजक,जगदीश भार्गव नोखा को सह सयोजक बनाया गया है। मांगीलाल गोदारा श्रीडूंगरगढ़ , अशोक तावणीयाँ तेजरासर,बाबूलाल माली श्रीडूंगरगढ़ को सदस्य बनाया गया है। ये 6 सदस्यी प्रशिक्षण टोली प्रदेश के निर्देश अनुसार कार्य करते हुए प्रशिक्षण कार्य को आगे बढायेगी।
मण्डल स्तर के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक मंडल के समन्वयक टोलियों का गठन अगले एक-दो दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा।अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के अंत तक सभी मंडलो के प्रशिक्षण पूर्ण कर लिए जाएंगे।
ये प्रशिक्षण टीम 3 वर्ष के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यो के लिए गठित की गई है।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर