श्रीडूंगरगढ़ लाइव 19 अगस्त 2023। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आमजन के लिए काम कर रही है। सरकार ने राजस्थान की जनता के लिए लोकहित के अनेक कार्य किए है। चाहे वो घरेलू गैस सब्सिडी हो, अन्नपूर्णा फूड पैकेट हो या फिर स्मार्ट फोन योजना हो। राजस्थान की महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है। सरकार की योजनाओं को बताते हुए श्रीडूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख़ ने कालूबास के वार्ड 2 और 3 में घर घर जाकर महिलाओं से बातचीत की। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, महिला अध्यक्ष द्रोपदी प्रजापत ने घर घर जाकर संपर्क किया।


नगरपालिका प्रशासन नाकारा है, शहर कचरे के ढेर पर
नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख आज सुबह सुबह ही कस्बे के मोमासर बास के वार्ड संख्या 4,5,6,7,8,9,10,11,12 में सर्वे करने पहुंच गई। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कस्बे की हालत दयनीय है। हर जगह कचरे के ढेर लगे हुए है। कस्बे में नगरपालिका के ऑटो ट्रीपर नहीं चल रहे है। घर घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी से बात करने पर सफाई व्यवस्था सुचारू होने की बात कही गयी जबकि शहर के हालात किसी से छुपे हुए नहीं है। शहर कचरे के ढेर पर है। नगरपालिका अध्यक्ष सिर्फ नाम के है। शहर के लोगो का विश्वास तोड़ा है।












अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।