Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भाजपा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ नागरिक विकास भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज। 20/09/2020. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के दौरान भारतीय जनता पार्टी एंव भाजपा युवा मोर्चा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नागरिक विकास भवन श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्धघाटन जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात श्री ताराचन्द सारस्वत ने किया और उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर भारत माँ की सेवा में तत्पर रहने का सन्देश दिया और पार्टी द्वारा पुरे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के बारें में बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित सेवा कार्यो के बारें में बताया

| सेवा सप्ताह के जिला प्रभारी एंव जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध ने भी सेवा सप्ताह के कार्यों की जानकारी दी | इस दौरान नागरिक विकास परिषद् के अध्यक्ष श्रवणकुमार सिन्धी और भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने भी रक्तदाताओं का धन्यवाद प्रगट किया | शिविर में पधारें भाजपा कार्यकर्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व पालिकाअध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक,पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव स्वामी, देहात मण्डल अध्यक्ष जगदीश स्वामी,मोमासर अध्यक्ष गंगाधर शर्मा,बापेऊ मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा,हरिप्रसाद बाहेती,विक्रम सिंह सत्तासर,मानमल शर्मा, रमेश मुंधडा,हेमनाथ जाखड,महेश राजोतिया,विनोद गुंसाई,संजय शर्मा,संतोष बोहरा,मांगीलाल बिहानी,रामाकिशन दर्जी,सुधीर स्वामी,श्याम सारस्वत हेमासर,मोहननाथ सिद्ध,उत्तमनाथ सिद्ध,पवन स्वामी,प्रेम नायक,श्रवण कूकना,रामलाल रिन्तोड,गुलाब सुनार,गोपाल व्यास,शिव प्रसाद तावनियाँ,राधेश्याम तापडिया,भुपनाथ सिद्ध,सुनील ठुकरियासर,जगदीश गुर्जर,सुखदेव व्यास,नवरत्न राजपुरोहित,जितेन्द्र झाबक,सुरेन्द्र चुरा,रजत आसोपा,अमित पारीक,महेंद्र राजपूत,रमाकांत झंवर,जगदीश आसोपा,, सहित कार्यकर्तागण ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनायें दी |

अन्त में डॉ. कुलदीप मेहरा एंव पूरी पीबीम बीकानेर रक्तकोष टीम को जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत एंव पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान पत्र दिया गया, शिविर प्रभारी प्रदीप जोशी एंव युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ ने सभी रक्तदाताओं एंव कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर सलेक्टेड 70 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान देकर सेवा कार्य का संदेश दिया |

error: Content is protected !!