श्रीडूंगरगढ़ लाइव 15 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ उप जिला स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी खबर आ रही है। डॉ एस. एस. नागल ने बताया कि राज्य सरकार ने पांच विशेषज्ञ डॉक्टर्स के नियुक्ति आदेश जारी किये है। उन्होंने बताया कि डॉ. क़ादिर अनवर ऑर्थोपेडिक, डॉ. राजीव सोनी फिजियोलॉजी, डॉ. नवरतन गहलोत सर्जरी, डॉ. विवेक मालपानी ENT, डॉ. महिपाल नेहरा फोरेंसिक विशेषज्ञों की नियुक्ति आदेश जारी हुए है।
आरटीआई कार्यकर्ता ललितसिंह ओड ने कहा कि सरकार ने इस उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में सबसे जरूरी महिला रोग विशेषज्ञ (गायनो) की थी जिसकी स्वीकृति नहीं दी गयी है और विशेषज्ञ मेडिसिन और पीडियाट्रिक GS को भी नियुक्ति नही की गई है।जबकि क्षेत्र में कोई भी महिला रोग विशेषज्ञ नही है। और हॉस्पिटल में महिला रोगियों की संख्या बेहद ज्यादा है।










अन्य समाचार
30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन 5 सप्लीमेंट्स को ज़रूर करें शामिल, सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त
हड्डियों को मजबूत करने के लिए खाएं ये 5 नेचुरल कैल्शियम सप्लीमेंट्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए है जरूरी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये जड़ी-बूटी है संजीवनी बूटी समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?