श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 13 अगस्त 2023
उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया के गोली मारी दी। गोली सलाडिया की कमर में लगी। उन्हें गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भीड़ गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पिटाई कर दी।इसी दौरान दिग्विजय सिंह नामक व्यक्ति उनके पास आया। वह बात करने के बहाने साइड में ले गया और भंवर सिंह के गोली मार दी। गोली की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पीटा और सूचना पर पहुंची भूपालपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद था आरोपी,खत्म होने का इंतजार कर रहा था जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर हुए कार्यक्रम में आरोपी दिग्विजय सिंह भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है। दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच आपसी मतभेद भी बताए जा रहे हैं।










अन्य समाचार
रक्षाबंधन पर बहनों को गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा
चुनाव पूर्व नई नियुक्तियां, भाजपा ने की 8 नयें जिलाध्यक्षों की घोषणा
विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जारी कि उम्मीदवारों सूची