Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर, पूर्व विधायकों समेत 16 नेता भाजपा में शामिल

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 12 अगस्त 2023। विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान में दल-बदल का दौर चल रहा है। पूर्व विधायकों एवं एक रिटायर राज्य पुलिस प्रमुख समेत 16 लोगों ने शनिवार को जयपुर में भाजपा का दामन थाम लिया। इस मसले पर राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा क्योंकि अधिकांश लोग भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास दिखा रहे हैं। सूबे की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन से लोग तंग आकर कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

राजस्थान भाजपा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भाजपा का दामन थामने वालों में पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन, कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी शामिल हैं। अरुण सिंह ने कहा – कुल 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कई लोग पहले भी पार्टी में सेवाएं दे चुके हैं। भविष्य में भी भाजपा में नेताओं का आना जारी रहेगा क्योंकि लोग कांग्रेस सरकार के कुशासन से आजिज आ चुके हैं।

error: Content is protected !!