श्रीडूंगरगढ़ लाइव 04 अगस्त 2023।साबुत धनिया को हल्के गर्म पानी में डालकर जब आप सुबह के समय खाली पेट सेवन करेंगे तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ होंगे। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। इसके सेवन से हार्ट भी हेल्दी रहता है।
आपके किचन में कई ऐसे मसाले रखे होते हैं जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। इसी तरह का एक मसाला धनिया है। धनिया में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। धनिया में विटामिन C, विटामिन K, आयरन, कैल्शियम जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट धनिया पानी को गुनगुना कर पीने से सेहत को इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है। आइए आज हम आपको रोजाना धनिया पानी के फायदे बताते हैं।
1.हार्ट को रखे हेल्दी: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, धनिया पानी के नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी होता है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल घटता है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर हार्ट की समस्या बढ़ती है। धनिया पानी के नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
2.पेट के लिए फायदेमंद: धनिया पानी के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। पेट के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। रोजाना सुबह खाली पेट इसके सेवन से गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह पेट को अच्छे से साफ करने में भी मददगार है।
3.त्वचा में लाए निखार: धनिया पानी का रोजाना सेवन करने से त्वचा में निखार भी आता है। धनिया में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो त्वचा को साफ रखकर स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदगार हैं। यह स्किन के लिए बहुत लाभलारी है।
4.वजन कम करे: धनिया पानी के सेवन से मेटाबोलिज्म सही होता है। पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल होता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना इसका सेवन करें।
5.इम्यूनिटी बूस्ट करे: सुबह खाली पेट धनिया पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। धनिया पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में भी मदद करते हैं।










अन्य समाचार
30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन 5 सप्लीमेंट्स को ज़रूर करें शामिल, सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त
हड्डियों को मजबूत करने के लिए खाएं ये 5 नेचुरल कैल्शियम सप्लीमेंट्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए है जरूरी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये जड़ी-बूटी है संजीवनी बूटी समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?