Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

झंझेऊ-सेरूणा के बीच भीषण हादसा, क्रेटा कार के परखच्चे उड़े, दो की मौत, दो घायल की सूचना

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 25 जुलाई 2025। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर भीषण हादसा…

तेज़ गति से चलती कार टकराई ट्रक से..

बताया जा रहा है कि क्रेटा कार में एक ही परिवार के चार जने पुरूष, महिला और एक लड़का और लड़की सवार थे। ये सभी सालासर बालाजी के दर्शन करके पूनरासर दर्शन करने जा रहे थे।

दुर्घटनास्थल पर मौजूद भागीरथसिंह झंझेऊ ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कार की गति काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक और उनके पीछे बैठा लड़का दुर्घटनास्थल पर ही खत्म हो गए और आगे बैठी महिला के गंभीर चोट आई है। पीछे बैठी लड़की के भी घायल होने की सूचना है।

गाड़ी में सवार कोई भी कुछ भी बताने की हालत में नही थे। सेरूणा पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में  बुरी तरह फंसे हुए मृतकों को बड़ी कठिनाई से निकाला।

घायलों को सीधे ही बीकानेर ले जाया गया है।

दुर्घटना इतनी वीभत्स है कि इसके कोई भी फोटो अपलोड नहीं किये जा रहे..।

error: Content is protected !!