Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

नगरपालिका सदस्य के निधन पर आज नगरपालिका में रहेगा अवकाश, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 14 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका मंडल के वार्ड 3 के पार्षद जगदीश प्रसाद पुरोहित के निधन पर आज नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 

आज अवकाश होने के कारण कल शनिवार और परसो रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नगरपालिका सोमवार को ही खुलेगी।

ज्ञात रहे कि पार्षद जगदीश प्रसाद पुरोहित का कल शाम को निधन हो गया था। 

भाजपा पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, बृजलाल तावणियाँ, शिवप्रसाद तावणियाँ, विनोदगिरी गुसाईं, सांवरमल सारस्वत ने भाजपा पार्षद के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अपूरणीय क्षति बताया

error: Content is protected !!