श्रीडूंगरगढ़ लाइव 26 जून 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा लगातार बीकानेर का दौरा कर रहे है। गत कुछ महीनों से उनका बीकानेर आना जाना बना हुआ है।
पूर्व विधायक निवास पर हुआ स्वागत…
मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा के आज एक निजी कार्यक्रम में जयपुर से बीकानेर जाते वक्त श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निवास पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। जहां उनका प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बीसूका सदस्य विमल भाटी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, सरपंच गण रामचंद्र चोटिया, हेमराज खिलेरी, इमिलाल मेघवाल, रामेश्वर लाल गोदारा, राकेश नायक, खींयाराम गोदारा, आईदान गोदारा, श्रीराम गरुवा, मुख राम नेण, प्रकाश नाथ सिद्ध, व पंचायत समिति सदस्य भलुराम बिश्नोई, ओमप्रकाश सारण, प्रेम भादू तथा पार्षद गण हीरालाल कूकना, प्रहलाद सुनार, नानूराम कुचेरिया, यूसुफ चुनगर, नानूराम मेघवाल, मुंशी, कालूराम मलघट, रजनीकांत वाल्मीकि, मनोज सोमाणी, धूड़ाराम गोदारा प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, सूर्य प्रकाश गुरावा, रमेश व्यास, विनोद वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, आनन्द वाल्मीकि, सांवरमल गोदारा मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस ने भी किया लोकेश शर्मा का स्वागत…
ओएसडी लोकेश शर्मा का यूथ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। शर्मा ने यहां यूथ कांग्रेस के गत माह आयोजित बूथ प्रशिक्षण की चर्चा करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए सरकार रिपीट करने के लिए आमजन में जाकर संपर्क करने की प्रेरणा युवाओं को दी। इस दौरान बाना सहित विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, श्रवण सिद्ध, आईदान प्रजापत, मोहित पूरी, राजवीर जाखड़, विजयपाल जाखड़, रामलाल नाहर, राजू जाखड़, शुभम शर्मा, विवेक प्रजापति, रोहित गुर्जर, ओमप्रकाश जाखड़, कृष्णा चांवरिया, गोविंद प्रजापत, कृष्ण कूकना, सन्तोष शर्मा, राजेश डेलू, गंगाराम गोदारा, धर्मवीर जाखड़, शाहरुख खान, बिलाल खान, असलम खान, तस्लीम, समीर खान, कपिल शर्मा, खियाराम गोदारा, रमजान खान, राजूराम गोदारा सहित अनेक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश