श्रीडूंगरगढ़ लाइव 24 जून 2023। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। महिलाएं कही भी सुरक्षित नहीं है। भाजयुमो श्रीडूंगरगढ़ ने आज मुख्य बाजार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाते हुए कही। भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष भवानी तावणियाँ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ी है।आये दिन घोटाले सामने आ रहे है। इनके नेताओ में आपस मे ही फुट पड़ी हुई है।भाजयुमो शहर अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार में पेपर लीक घोटाले रुकने का नाम ही नही ले रहे। सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है।

इस दौरान पार्षद अरुण पारीक, भरत सुथार, अनिल बाल्मिकी, नंदू नाई, योगेश सारस्वत, नन्दू गोदारा, रामप्रताप, अमित पारीक, शुभकरन सिंह, मनीष गिरी, लाल सिंह, विकाश राजपुरोहित,गोपी मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश