Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आया गुस्सा, फेंका माइक…. देखे वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 03 जून 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बाड़मेर दौरा सुर्खियों में आ गया है। गहलोत सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान माइक खराब हो गया है। सीएम को गुस्सा आया गया। सीएम जैसे ही संवाद के दौरान बोलने लगे, तो माइक वाइस प्रॉब्लम होने पर गुस्से में आकर फेंक दिया। दरअसल, सीएम गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर के दौरे पर थे। शुक्रवार रात्रि को गहलोत ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उड़ान योजना के फायदे के बारे में बताया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का जो 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाए है. इसके लिए आंगनवाड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक में आवाज नहीं आई। गहलोत नाराज हो गए। माइक फेंक दिया। सीएम के पास खड़े कलेक्टर ने माइक उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो….

error: Content is protected !!