Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

वृताधिकारी रामेश्वरलाल सहारण का किया मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने स्वागत-अभिनन्दन

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 02 जून 2023। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने वृताधिकारी रामेश्वर लाल सहारण के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना वृताधिकारी पदस्थापन पर स्वागत – अभिनंदन किया।

समिति के प्रदेश सचिव ललितसिंह ओड के नेतृत्व में समिति के सदस्यों जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, बिमल शर्मा, मेघराज आंवला, भेरू सोनी, विजय कुमार, अशोक प्रजापत बेनिसर ने वृताधिकारी का अभिनन्दन किया। ललितसिंह ओड ने सहारण का स्वागत करते हुए कहा कि आपके कार्यकाल में कस्बे की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ रूप से हो, यही कामना करते है। वृताधिकारी सहारण ने समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए आपसी सहयोग की अपील की और पब्लिक पुलिसिंग के साथ कार्य करने की बात कही।

error: Content is protected !!