Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिजली,पानी की समस्याओं के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने किया उग्र प्रदर्शन

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…19 मई 2023।प्रदेश की कुशाशन एवं भ्रष्ट सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिजली,पानी सहित क्षेत्र की प्रमुख जन समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी के मार्फ़त तहसीलदार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। भाजपा पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कांग्रेस सरकार को फिसड्डी और जन विरोधी सरकार बताते हुए कहा की यह सरकार पिछले 4 सालों से अपने अंतर्कलह की वजह से होटलों में सरकार चला रही है और अब आचार संहिता से पहले राहत शिविर के नाम पर अपना प्रोपोगेन्डा चलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आये दिन बिजली की दरों में बढ़ोतरी से और क्षेत्र में पानी की किल्लत से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्र की जनता इस सरकार और प्रशाशन से भयंकर परेशान है, इसी बिच पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी इस सरकार को सबसे फ़ैल सरकार बताते हुए आमजन की विरोधी सरकार बताया।

इस दौरान भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ़ नारे बाजी, तख्तियों पर बिजली,पानी के मुद्दों के स्लोगन और भाजपा के झंडो के साथ पैदल मार्च निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुँचे। प्रदर्शन में मौजूद रहे चेयरमेन मानमल शर्मा,पूर्व चेयरमेन शिव स्वामी,हेमनाथ जाखड़,वाईस चेयरमेन बंशीधर सुथार, मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,महेश राजोतिया , प्रदीप जोशी,सुरेन्द्र चुरा, पार्षद जगदीश गुर्जर,अरुण पारीक, विनोदगिरी गुंसाई, विक्रम शेखावत,गोपाल छापोला,रजत आसोपा,हेमराज बरडिया,भरत सुथार,लोकेश गौड़,पवन उपाध्याय, श्याम सुन्दर पुरोहित, नारायण मोट,महेंद्र सिंह राजपूत,रोशन अली छिम्पा, पूर्व सरपंच ओम नाथ सिद्ध,भंवरलाल शर्मा,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नाई,ओम प्रकाश सोनी, कालू सिंह, राजेन्द्र सिंहराजपुरोहित तोलियासर,नवरतन राजपुरोहित, शिव तावनियाँ,मुलचंद इन्दोरिया,संदीप कायल,गोपाल व्यास, विष्णु वाल्मीकि,अनमोल मोदी,आईदान जोशी,नारायण पारीक,रामलाल सोनी,अर्जुनलाल शर्मा जेतासर,गणेश गिरी गोस्वामी, ,फुशाराम पारीक,रामलाल नायक, किशन पूरी,योगेश सारस्वत,मालचंद राजपुरोहित,नथमल राजपुरोहित,सीताराम राजपुरोहित,गजू जोशी,ब्रजलाल मेघवाल,गोपी मेघवाल,अटल शर्मा,आसिफ तंवर,श्रवण प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!