Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

सूदखोरों के चक्कर में अमानत भी गवाईं और रुपये भी…

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…10 मई 2023। अनाधिकृत रूप से बड़ी संख्या में लाेग ब्याज पर रुपए देते हैं। इसमें ब्याज की गणना भी बैंक की तरह नहीं होकर अपने स्तर पर ही करते हैं। इससे ब्याज ही जमा होता है, मूल जमा ही नहीं हो पाता।शहर और छोटे कस्बो मैं यह व्यापार बड़े स्तर पर होता है। इसमें अमानत रखने वाला व्यक्ति लगभग घाटे में रहता है।वह कभी भी इन सूदखोरों के चक्कर से निकल नहीं पाता । ऐसा ही मामला बीकानेर में हुआ है।

व्यक्ति अपने कठिन समय में व अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए सोने चांदी के आभूषण लेकर ब्याज पर रुपए लेता है। परन्तु यह तरीका एक शख्स के लिए महंगा साबित हुआ। इस युवक ने सूदखोर से दो लाख 85 हजार रुपए ब्याज पर लेकर करीब दस लाख रुपए का भुगतान कर दिया, इसके बाद भी उसे जेवरात वापस नहीं लौटाए। अब इस आशय का मामला पुलिस ने दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

रानी बाजार के भगवानपुरा मोहल्ले में रहने वाले 36 वर्षीय नारायण जैन ने कोटगेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि उसने सुरेशपाल सिंह और नरेंद्र सिंह से दो लाख 85 हजार रुपए उधार लिए थे। इस पर सात प्रतिशत का ब्याज तय किया गया। इस राशि के ब्याज और मूल सहित अब तक करीब नौ से दस लाख रुपए का भुगतान कर चुका है।

इसके बाद भी उसे अमानत राशि के रूप में दिए गए सोने चांदी के जेवरात अब तक वापस नहीं दिए हैं। नारायण का दावा है कि उसने करीब 35 भरी सोने के आभूषण दिए थे। इसमें अंगूठी और डोरे सहित अन्य सामान था। ब्याज सहित रुपए जमा कराने के बाद जेवरात बार बार मांगने पर भी नहीं दिए। कोटगेट पुलिस ने इस मामले की जांच थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण स्वयं कर रहे हैं। ये लेनदेन वर्ष 2009 से 2022 के बीच की गई।

error: Content is protected !!